loading...

Breaking News

VIDEO : खेल मंत्रालय की ओर से दौसा में हुआ जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम

खेल मंत्रालय भारत सरकार और नेहरू युवा केंद्र की ओर से बुधवार को दौसा में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इस दौरान सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य, समूह गान, एकल गान सहित अनेक सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हुईं. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी और पुलिस जवाबदेही समिति की सदस्य नीना तिवारी मौजूद रहीं. इस अवसर पर उन्होंने सभी कलाकारों की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास की वृद्धि होती है. वह जिस क्षेत्र में भी आगे जाते हैं तो अपनी बात को दूसरों से बेहतर ढंग से पेश कर पाएंगे.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2HXJJcG

No comments