loading...

Breaking News

VIDEO : शीतला सप्तमी के मौके पर व्रतधारी महिलाओं ने की पूजा अर्चना, मांगी खुशहाली

नागौर जिले में शीतला सप्तमी के मौके पर ग्रामीण अचंल की महिलाओं ने व्रत किया. गांवों व कस्बों में स्थित शीतला माता मंदिरों में शीतला सप्तमी पर्व पर सोलह श्रृंगार कर महिलाएं अपने सिर पर पूजा की थाली को सजाकर मंदिर पहुंचीं और पूजा अर्चना की. इससे पहले व्रत कर रही महिलाओं ने अपने घरों में माता को बासी भोजन का भोग लगाया और अपने परिवार के लिए शीतला माता से खुशहाली की कामना की. व्रतधारी महिलाओं ने दिन में घरों में बासीयोडा भोजन एवं मिठाइयों का भोग लगाया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2uzC38g

No comments