VIDEO: चित्तौड़गढ़ के भदेसर में ओवरटेक करने के चक्कर में कार पलटी, लगी आग
चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर थाना क्षेत्र में सोमवार को सिक्सलेन पर चलती एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे उसमें आग लग गई. नेशनल हाईवे- 76 पर सुखवाडा चौराहे के पास दुर्घटनाग्रस्त यह कार उदयपुर से चित्तौड़गढ़ की तरफ आ रही थी. यह कार आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में सड़क पर पड़े पत्थर से जा टकराई. टकराने से गाड़ी ने आग पकड़ ली और कार पूरी तरह जल गई. घटना से मौके पर जाम लग गया, सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया. गनीमत यह रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ. कार सवार चालक ने कूद कर जान बचाई.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2YoWvXl
No comments