VIDEO: भीलवाड़ा-शाहपुरा में फूलडोल महोत्सव का समापन, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा में रामस्नेही संप्रदाय के वार्षिक फूलडोल महोत्सव का समापन सोमवार को बारादरी में संतों व हजारों भक्तों की उपस्थिति में आचार्यश्री रामदयालजी महाराज के चार्तुमास की घोषणा के साथ हुआ. आचार्य श्री रामदयालजी महाराज ने घोषण की कि आगामी चार्तुमास अहमदाबाद में होगा. आचार्यश्री के चार्तुमास की घोषणा होते ही अहमदाबाद के भक्तजनों में उत्साह का संचार व्याप्त हो गया.उन्होंने रामनिवास धाम परिसर में संत जगवल्लभराम महाराज की अगुवाई में अणभैवाणी की शोभायात्रा निकाल कर अपनी खुशियों का इजहार किया. इससे पूर्व चार्तुमास की विनती करने के लिए विभिन्न शहरों की अरजियों का वाचन संतों द्वारा किया गया. सांसद सुभाष बहेड़िया, जिला कलेक्टर राजेंद्र भट्ट व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने शाहपुरा पहुंच कर आचार्यश्री से आर्शीवाद प्राप्त किया. रामस्नेही संप्रदाय की परंपरा के मुताबिक नया बाजार स्थित राममेडिया से रंग पंचमी पर आद्याचार्य की शोभायात्रा निकाली गई. आचार्यश्री द्वारा गोटकाजी प्रदान करने के उपरांत संत जगवल्लभराम महाराज की अगुवाई में गोटकाजी को सिर पर रखकर भक्तजनों ने सूरजपोल से गुलाल अबीर उड़ाया.राजस्थान के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड के अलावा सिंगापुर व वियतनाम से लगभग 40 हजार श्रद्धालु भीलवाड़ा पहुंचे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2TzC7Ps
No comments