loading...

Breaking News

Ford ला रहा है शानदार टेक्नोलॉजी, चाभी नहीं ड्राइवर की आवाज से चालू होगी कार

नई दिल्ली: आजकल लोग घर और ऑफिस हर जगह एलेक्सा का यूज कर रहे हैं। एलेक्सा के बढ़ते चलन को देखते हुए फोर्ड अब अपनी कारों कमें भी एलेक्सा फीचर को इंट्रोड्यूज करने वाला है। यानि अब कार को कंट्रोल करने के लिए एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले जैसे फीचर्स नहीं बल्कि ड्राइवर की आवाज से कार कंट्रोल होगी।

मात्र 4000 रूपए देकर घर ले जाएं ये लाखों का स्कूटर, हर महीने बदलने की भी मिलेगी सुविधा

फोर्ड पहली ऐसी कंपनी हो जाएगी जो अपने पोर्टफोलियो की सभी कारों में यह फीचर जोड़ने जा रही है, जो यूजर की आवाज पर काम करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी कई भाषाओं में इसकी टेस्टिंग कर रही है, जिसमें हिंदी भी शामिल है। कंपनी अपने इस प्रोडक्ट को सिर्फ अमेरिका में नहीं बल्कि दुनियाभर में लॉन्च करेगी। खबरों की मानें तो अगले साल यानि 2020 तक ये कारें भारत में लॉन्च हो सकती हैं।

लॉन्चिंग से पहले दिखा Bullet Trials 350 और Trials 500 Scrambler का वीडियो, जानें क्या होगी कीमत

alexa in car

एलेक्सा की खासियत- एलेक्सा के लिए फोर्ड ने अमेजन से पार्टनरशिप की है।

  • इन-कार एलेक्सा असिस्टेंट फीचर, ड्राइवर को ट्रैफिक, डेस्टिनेशन इंफॉर्मेशन के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ यूजर न्यूज और म्यूजिक और अमेजन की म्यूजिक लाइब्रेरी भी एक्सेस कर सकता है। इसके अलावा मौसम की जानकारी और ऑडियो बुक्स को भी एलेक्सा से सुना जा सकता है।
  • इन-कार एलेक्सा फीचर होम-टू-कार फीचर्स के जरिए घर के स्मार्ट डिवाइसेस को भी कार से ही कंट्रोल कर सकते हैं।
  • यूजर होम-टू-कार फीचर फंक्शन से सिक्योरिटी सिस्टम,हाउस लाइटिंग, गैरेज डोर जैसे चीजों को कार से ही कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा कार की बैटरी रेंज, फ्यूल, डोर स्टेटस भी आप पता कर सकते हैं।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HRxs9u

No comments