loading...

Breaking News

राजस्थान: 1971 से पहले शहीद हुए जवानों के आश्रितों को भी नौकरी देगी सरकार

सरकार विधानसभा चुनावों से पहले शहीद के परिवारों के लिए बड़ी घोषणा की तैयारी में है। अब 15 अगस्त 1947 से 31 दिसंबर 1970 तक शहीद हुए सैनिकों के एक-एक आश्रित को नौकरी दी जाएगी। अभी 1971 के बाद तथा 1999 में शहीद सैनिकों के आश्रितों को ही राज्य सरकार के करगिल पैकेज के तहत सरकारी नौकरी देने का प्रावधान है। करगिल पैकेज में जमीन, पेट्रोल पंप के साथ एक आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाती है। लेकिन इससे पहले भी कई युद्धों में प्रदेश के सैकड़ों सैनिक शहीद हुए हैं। इनके आश्रितों को नौकरी देने का प्रावधान नहीं है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2PdZdte

No comments