loading...

Breaking News

VIDEO : नाला निर्माण ना होने से गुस्साए लोगों ने नगर निगम के मुख्य गेट पर ताला जड़ा

बीकानेर में आज नाला निर्माण नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने नगर निगम के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर अपना विरोध दर्ज कराया. प्रदर्शन करने आए लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद भी निगम प्रशासन उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है. शहर के भुट्टो चौराहे के पास इंद्रा कॉलोनी क्षेत्र में बने नाले का निर्माण नहीं होने से मोहल्ले के लोगो कों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मोहल्ले के निवासी शैतान सिंह ने बताया कि नाले की चौड़ाई बहुत ज्यादा है, जिसके कारण आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. वाहनों का आवागमन बाधित हो गया है. लोगों का कहना है कि निगम को इस समस्या के बारे में कई बार अवगत करवाया लेकिन प्रशासन के बेरुखी के कारण कोई हल नहीं निकला. आज मोहल्लेवासियों को ये कदम उठाना पड़ा. जनता का कहना था कि जब तक निगम प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलता है. तब तक निगम की तालेबंदी जारी रहेगी. करीब एक घंटे तक चली तालेबंदी के बाद निगम आयुक्त के आश्वासन पर मोहल्लेवासियों ने निगम गेट का ताला खोला.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2YsriCq

No comments