loading...

Breaking News

बहन के साथ हुई छेड़खानी की शिकायत करने पर हुई पिटाई

दौसा शहर के मंडी रोड पर करीब आधा दर्जन बदमाश मंडी रोड स्थित एक सब्जी के ठेले पर पहुंचे और वहां सब्जी बेच रहे एक युवक के साथ मारपीट करने लगे. इस दौरान बदमाशों ने सब्जी बेचने वाले युवक को जमकर बेल्ट से पीटा. बाद में लोगों की भीड़ जुट गई. इसके बाद वे सभी फरार होने लगे. घटना के बाद में कोतवाली थाना पुलिस को भी सूचना दी गई. बताया जा रहा है बदमाशों में शामिल एक युवक सब्जी बेचने वाले युवक की बहन से छेड़खानी करता था, इस पर कोचिंग के शिक्षक को शिकायत की तो शिक्षक ने युवक को डांट लगा दी. इस पर बुधवार को वह अपने साथियों को लेकर लड़की की भाई की पिटाई करने पहुंच गया और बीच बाजार में सबने जमकर उसे पीटा. ( रिपोर्ट- आशीष )

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2Qij2Qj

No comments