loading...

Breaking News

वरिष्ठता सूची में 28 साल पहले जिन डॉक्टरों का नाम तक नहीं था, उनको अब बना दिया पुरानों से सीनियर

चिकित्सा विभाग में पिछले दिनों जारी वरिष्ठता सूचियों को लेकर बवाल मच गया है। विभाग ने वरिष्ठता को दरकिनार करके ऐसे कई डॉक्टरों को इस सूची में जूनियर बना दिया, जो 28 साल पहले जारी वरिष्ठता सूची के आधार पर सीनियर होने की योग्यता रखते हैं। सूची सामने आते ही मामला जब अधिकारियों के पास पहुंचा तो वे भी हैरान रह गए। नई सूची में कई नाम तो ऐसे थे जो पहले 1990 में जारी सूची में शामिल ही नहीं थे, उनके नाम भी जुलाई 2018 में जारी सूची में पुरानी सूची में शामिल डॉक्टरों के ऊपर जोड़ दिए। इसी तरह जो डॉक्टर 1990 में वरिष्ठता व मेरिट में ऊपर था, उसे नीचे कर दिया गया। अब चिकित्सा विभाग इस मामले को रफा -दफा करने में जुटा है। वहीं इस पूरी गड़बड़ी को लेकर शिकायतें मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मुख्य सचिव डी.बी.गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) वीनू गुप्ता के पास पहुंची हैं। सवाल उठता है कि सूची जारी होने से पहले अनेक अधिकारियों से गुजरने के बाद भी गंभीर चूक कैसे हो गई?

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2PL3h5t

No comments